फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिपुरधार इलाके में कुतों का आतंक, तीन को नोंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। हरिपुरधार क्षेत्र में रविवार को आवारा कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया। टिकरी डसाकना गांव के रण सिंह सुबह जंगल की तरफ घास लेने जा रहे थे कि अचानक उन पर कुत्तों के झुंड में हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। धरड़ियां गांव की 60 वर्षीय कमला देवी व डोलना गांव के युवक संजीव शर्मा को भी कुत्तों ने काट लिया। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह लाया गया। रण सिंह और कमला देवी को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। जबकि संजीव कुमार को उपचार के बाद हरिपुरधार भेज दिया। बता दें कि रण सिंह की 2006 में जंगल में बकरियां चराते समय तेंदुए के साथ मुठभेड़ हो गई थी। रण सिंह ने तेंदुए का डटकर मुकाबला किया था। दरात से प्रहार कर अपने आपको तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया था। घायल रण सिंह को सरकार की ओर से उपचार के लिए सहायता राशि भी प्रदान की गई थी। टिकरी डसाकना के लोगों ने मांग की है कि जल्द आवारा कुत्तों को पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें