जलरक्षकों को किया जाए नियमित
शिलाई में जलरक्षक महासंघ की बैठक में प्रदेश सरकार से उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। जलरक्षक महासंघ शिलाई इकाई की बैठक विश्रामगृह के प्रांगण में हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष जगपाल शर्मा ने की। बैठक में महासंघ के जिला अध्यक्ष रवि ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जल रक्षकों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें नियमित किया जाए। विशेष नीति के अंतर्गत लाया जाए। कहा कि वे दिनभर अपना कार्य ईमानदारी और निष्ठा से करते आ रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जलरक्षकों को भी सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर ही सुविधाएं और वेतन दिया जाए। बैठक में जल रक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बलीराम शर्मा ने कहा कि रवि ठाकुर के अध्यक्ष नहीं होने संबंधी बयानबाजी बिल्कुल निराधार एवं निंदनीय है। 28 दिसंबर को नाहन में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में उपाध्यक्ष हरि चंद ठाकुर, जिला महासचिव कल्याण सिंह, शिलाई इकाई अध्यक्ष जगपाल शर्मा, पावटा इकाई अध्यक्ष संजय कुमार, नाहन इकाई अध्यक्ष कुशल कुमार सहित पच्छाद इकाई अध्यक्ष योगेश ठाकुर की उपस्थिति में सर्वसहमति से रवि ठाकुर को जिला अध्यक्ष चुना गया है। बैठक में कल्याण सिंह, सतपाल, बलदेव सिंह, कमलेश, रूप सिंह, जगत शर्मा, सुरजीत सिंह, खजान सिंह आदि उपस्थित रहे।