फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदवा खान का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। भारतीय खान ब्यूरो देहरादून क्षेत्र के तत्वावधान में 28वां खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को गिरिपार क्षेत्र की जयसिंह ठाकुर एंड सन्स की बलदवा खान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खान में हर तरह की व्यवस्थाएं जांची गईं। पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह 11 से 17 मार्च तक मनाया जाएगा। इस दौरान हिमाचल और उत्तराखंड की 18 खानों का निरीक्षण किया जाएगा। इसमें 12 अर्ध मशीनीकृत और छह मशीनीकृत खानों का निरीक्षण होगा। निरीक्षण के दौरान 10 विभिन्न वर्गों में अंक दिए जाएंगे। इनमें मुख्यत: खानों में पौधरोपण, स्वच्छता, वैज्ञानिक ढंग से खनन और अपशिष्ट डंप प्रबंधन का निरीक्षण किया जाएगा। मंगलवार को एक टीम ने बलदवा खान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर खनन कार्य करने वाले कर्मचारियों और मजदूरों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। टीम में खुंबाराम चौधरी, विवेक शुक्ला, योगेश यादव और केएन पंथ मौजूद रहे। खान प्रबंधक अशोक छाबड़ा ने बताया कि माइन में अभी तक 70 हजार पौधे लगा चुके हैं। हर वर्ष दो हजार से ज्यादा पौधे फर्म की ओर से लगाए जाएंगे। खान पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर प्रयास करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें