शंखनाद का सबरंग-2019 कार्यक्रम 17 को
नाहन (सिरमौर)। शंखनाद संस्था होली के अवसर पर नाहन में सबरंग-2019 कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम 17 मार्च को दोपहर एक बजे नगर परिषद टाउन हाल में शुरू होगा। इसमें जिला भर से आमंत्रित किए कवि कविता पाठ करेंगे। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य अतिथि होंगे। जबकि, नगर परिषद की अध्यक्ष रेखा तोमर विशिष्ट अतिथि होंगी। संस्था के अध्यक्ष श्रीकांत अकेला ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार दीन दयाल वर्मा करेंगे। जबकि, मंच का संचालन पंकज तन्हा करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान साहित्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुछ साहित्यकारों को भी संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।