फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतला फूंकना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता: भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल का पुतला फूंकने पर नाहन भाजपा मंडल भड़क गया है। मंडल पदाधिकारियों ने इस हरकत को कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता करार दिया है।
विज्ञापन

प्रेस को दिए बयान में भाजपा मंडल नाहन के अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, महासचिव प्रीत मोहन शर्मा, विशाल तोमर, ब्रजेश गोयल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा तोमर, प्रदीप विज, संजय चौहान, मलकीत चौहान, फजलू रहमान, जोगिंद्र ठाकुर आदि ने कहा कि जिस पंचायत को डॉ. बिंदल एक करोड़ की सिंचाई योजना देने का कार्य कर रहे हैं, वहीं के चंद कांग्रेसी उनका पुतला फूंक रहे हैं। जबकि, उनको तो खुल मन से विस अध्यक्ष का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने समय में क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करवा पाई। जबकि, डा. बिंदल समूचे विस क्षेत्र का बिना किसी भेदभाव के विकास कर रहे हैं। उन्होंने यहां मेडिकल कॉलेज, कालाअंब को ईएसआई अस्पताल, धारटीधार को पीने के पानी के लिए 18 करोड़ की पेयजल स्कीम देने के साथ सड़कों और पुलों के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया है। नाहन की प्यास बुझाने को तीसरी पेयजल योजना लाने के लिए विस अध्यक्ष के प्रयास किसी से छुपे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें