टोका नागला स्कूल के होनहार सम्मानित
समारोह में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
साकिब और रेखा को चुना गया सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रावमापा टोका नागला में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि कुडियों पंचायत के प्रधान सरवन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, वंदेमातरम, सिरमौरी नाटी, नाट्य मंच, सरस्वती वंदना, गिद्दा और देशभक्ति गीत पेश किए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ने विद्यार्थियों के लिए 11 हजार रुपये की राशि भेंट की। अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थी पुरस्कृत किए। इनमें साकिब अली और रेखा देवी को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी चुना गया। जबकि, मोनिका चौधरी, निशांत, वसीम अकरम, संजय कुमार, प्रियंका, साहिस्ता, अजय, आरिफ, शाहीन, जाबीर हुसैन, मोनिका चौधरी, निशांत, वसीम, सविता, रेखा, साहिबां, शाहीन, काजल, सुनैना, सुमन, सोनिया, बिलाल, प्रीत कौर, मनप्रीत, आशियां, स्नेहा, सुमित कुमार, रेखा, सोनिया, मुस्कान बेगम, मुकेश कुमार, आईशा, स्नेहा, प्रिंस, मोनिका, आरती, सविता देवी, नसीमां, सलमान, हरमन कौर और सोनिया शामिल रहीं। इस अवसर पर माजरा रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान भजन चौधरी, कुंडियों पंचायत के उपप्रधान शराफत अली, राजेश चौधरी, एसएमसी कमेटी अध्यक्ष निसार अली, पूर्व प्रधान राबिया बेगम, लाल सिंह चौहान, लायक राम शास्त्री, भजन चौधरी, पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह, मामराज तोमर, नानकी देवी, गीता राम, प्रभात कुमार, शब्बीर और खुर्शीद समेत टोका नागला स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।