फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजेंद्र दोबारा चुने व्यापार मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। व्यापार मंडल संगड़ाह की बैठक लोनिवि के विश्राम गृह परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से वार्षिक चुनाव करवाए गए। इसमें विजेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुना गया। जबकि, चेत सिंह तोमर को महासचिव और अनिल को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं, अजय, रमेश, सरिता, सीमा देवी, कपिल, दुर्गा राम, रणजीत चौहान, रमेश कुमार, रविदत्त शर्मा और जीवन चौहान आदि 23 लोगों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालय के संचालन के लिए दुकानदारों से लिए जाने वाले सौ रुपये मासिक चंदे की राशि को यथावत रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार मंडल ने पुलिस और प्रशासन से मुख्य बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था और रात्रि गश्त को चुस्त-दुरुस्त किए जाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें