फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों को मिले अनुबंध की वरिष्ठता का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों को मिले अनुबंध की वरिष्ठता का लाभ
विज्ञापन

प्रदेश अनुबंध संघर्ष मोर्चा ने सरकार से उठाई मांग
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश अनुबंध संघर्ष मोर्चा की जिला सिरमौर इकाई ने 2008 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों को अनुबंध की वरिष्ठता का लाभ देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। शनिवार को जारी बयान में मोर्चा के जिला प्रधान नरेश शर्मा और महासचिव सुमित कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने मंच से एलान किया था कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो सरकार सबसे पहले आरएंडपी रूल्स में नियुक्त हुए अनुबंध से नियमित कर्मचारियों की वरिष्ठता का मुद्दा सुलझा कर इन्हें वरिष्ठता देगी। लेकिन, एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार कर्मचारी हितैषी है। सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पहले अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता लाभ की घोषणा जरूर करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाल ही में पीजीटी का पदनाम बदलकर लेक्चरर रखा है। ऐसे में अनुबंध से नियमित कर्मचारियों में भी उम्मीद की किरण जगी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मुद्दे को शीघ्र सुलझाकर कर उन्हें नए साल में अनुबंध की वरिष्ठता का लाभ देकर तोहफा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें