फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी किराये में बढ़ोतरी, आम आदमी की जेब पर डाका

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्सी किराये में बढ़ोतरी पर भड़की युकां
विज्ञापन

फैसले को आम आदमी की जेब पर डाका दिया करार
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। प्रदेश सरकार की ओर से टैक्सी किराये में की गई बढ़ोतरी को प्रदेश युवा कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल चौहान ने टैक्सी किराये में की गई वृद्धि को जनविरोधी फैसला करार देते हुए कहा कि आम जनता पहले ही महंगाई की मार से त्रस्त है। किराये में 50 प्रतिशत प्रति किलोमीटर तक की बढ़ोतरी से जनता की जेब पर और अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष मात्र तबादलों, कांग्रेस की ओर से किए गए विकास कार्यों के उद्घाटनों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे बनाने और भाजपा नेताओं के ऐशो आराम के प्रबंध में निकला है। जनता से किए वायदों को पूरा करने के लिए सरकार कोई कार्य नहीं कर रही है। राहुल चौहान ने बताया कि सरकार जनता के पैसों से अपने मंत्रियों के लिए महंगी गाड़ियां खरीद रही है। करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव व्यवसायियों को लीज पर दी जा रही है। वहीं, दूसरी ओर बस और टैक्सी के किरायों में बढ़ोतरी कर आम जनता की जेब पर डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस टैक्सी किराये में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करती है। यदि सरकार ऐसा नहीं करती है तो युवा कांग्रेस को मजबूरन इसके खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें