फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन वृद्धि को मूल वेतन में किया जाए शामिल: कालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा की बैठक वीरवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष डॉ. विपिन कालिया ने की। इस दौरान सभी सदस्यों ने 65, 70 और 75 आयु वर्ग में मिलने वाली 5, 10 व 15 फीसदी पेंशन वृद्धि को मूल वेतन में शामिल करने की मांग उठाई। लंबित मेडिकल बिलों का नियमित भुगतान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को संशोधित पेंशन एक जनवरी 2006 से देने, डीए किस्त जो जनवरी 2018 से जुलाई 2018 तक देय है, उसे शीघ्र प्रदान की भी मांग की गई। बैठक में मौजूद टीपी सिंह, लखबीर सिंह, वेद सिंह वर्मा, आरएस परमार, सुधा कालिया और रविंद्र ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में इलाज करवाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा को एक डॉक्टर की अलग से व्यवस्था की जाए। बैठक में पांवटा शहरी क्षेत्र की बरसात में टूटी संपर्क सड़कों देवीनगर, अनाज मंडी और तारुवाला की दशा सुधारने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें