फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दानी सज्जनों के आशीर्वाद से मिली नए जीवन की उम्मीद

विज्ञापन
rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
बीमारी से जूझ रहे तीन रोगियों को नए जीवन की उम्मीद मिल गई है। द ग्रेट सिरमौर रन-2 के दौरान जुटी लाखों की आर्थिक मदद के लिए किडनी व दिल के रोगी ने सभी दानी सज्जनों का शुक्रिया कहा।
सोमवार को जब तीनों मीडिया से मुखातिब हुए तो रोगियों व परिजनों के आंखें नम हो गई। वहीं उम्मीद की एक नई चमक भी आंखों में साफ देखी जा सकती थी। रोगियों ने कहा कि धन के अभाव में उन्होंने नए जीवन की उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन लोगों से मिला आशीर्वाद उनके काम आ गया।
विज्ञापन

सराहां के साथ लगती चाकली पंचायत के रहने वाले सुरजन सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने तो जिंदगी की उम्मीद ही छोड़ दी थी। डेढ़ साल से वह डायलिसिस पर हैं। उन्होंने कहा कि धावक सुनील शर्मा सहित द ग्रेट सिरमौर रन-2 के आयोजक मसीहा बनकर सामने आए।
नाहन के गदपेला गांव की रहने वाली दिल की रोगी मीना देवी ने कहा कि हजारों गरीब किसी न किसी समस्या का सामना करते हैं, लेकिन वह सौभाग्यशाली हैं कि एक ऐसा मंच तैयार हुआ, जिसमें हजारों लोग मदद के लिए आगे आए।
नाहन के रहने वाले इमरान ने कहा कि करीब दो महीने से डायलिसिस पर हैं। उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि उनके इलाज के लिए ऐसा माहौल भी तैयार होगा। बता दें कि चैरिटी रन के पहले चरण में पौने पांच लाख रुपये की राशि जुटी थी।
विज्ञापन

धावक सुनील शर्मा ने चैरिटी जुटाने के लिए ट्रेडमिल पर 24 घंटे में 214.73 किलोमीटर दौड़ लगाकर न केवल एशियन रिकार्ड तोड़ा बल्कि लाखों रुपये की आर्थिक मदद भी जुटाई। अभी भी कई दानी सज्जन आर्थिक मदद जुटाने के लिए आगे आ रहे हैं। तीनों रोगियों ने प्रेस वार्ता के दौरान सभी दानी सज्जनों का दिल से आभार जताया है। चैरिटी से जुटी राशि को रोगियों के खातों में ट्रांसफर भी किया जा चुका है।
-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें