अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सिरमौर के तीन विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सिरमौर के संयोजक बीपी गोयल ने कहा कि प्रतियोगिता-2017 के प्रदेश व जिला स्तरीय परिणाम घोषित हो गए हैं।
प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 4000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदेश स्तर पर कक्षा 10वीं वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला सुनोग के सहजल ने प्रथम स्थान, कक्षा 11वीं वर्ग में रावमापा मोगीनंद की ज्योति तिवारी तथा कक्षा छठी वर्ग में गुरु नानक मिशन स्कूल पांवटा की आराध्या बंसल ने प्रदेश स्तर वरीयता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
जबकि जिला स्तरीय वरियता सूची में एवीएन नाहन के अक्षत वालिया प्रथम, जीएनएम पांवटा के प्रत्यक्ष तोमर दूसरे व दिव्यांश अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छठीं कक्षा वर्ग कन्या राजकीय उच्च पाठशाला ददाहू की साक्षी भारद्वाज ने प्रथम, नेशनल पब्लिक स्कूल पांवटा के गौरव ने दूसरा व ददाहू कन्या स्कूल की प्रेरणा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही।
सातवीं कक्षा में एनपीएस पांवटा की सुहानी भंडारी प्रथम, हिल व्यू माजरा के हितेष दूसरे व अनन्या ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आठवीं वर्ग मेें गुरु नानक मिशन पांवटा की प्रभजोत कौर प्रथम, रामापा रानाघाट की काजल दूसरे व रावमापा चांदनी की साक्षी तृतीय रही।
नौंवी कक्षा वर्ग में राजकीय उच्च पाठशाला बहराल की दीक्षा देवी, रावमापा कोटी बोंच की पूर्विका शर्मा, रावमापा मोगीनंद की आकांक्षा, दसवीं कक्षा में राजकीय उच्च पाठशाला सुनोग के सूरज, राउपा बोहलियों के शिव सागर प्रकाश, रावमापा नीरज चौहान, कक्षा 11वीं वर्ग में रावमापा बांदली ढाढस के पंकज नेगी, रावमापा मोगीनंद की रितिका व बांदली ढांढस की मनीषा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि, 12वीं कक्षा वर्ग परीक्षा में गुरु नानक मिशन पांवटा की सिमरन शर्मा प्रथम, रावमापा पांवटा की अंकिता ठाकुर प्रथम व रावमापा किल्लौड़ की सुमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।