फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील शर्मा के साथ ट्रेड मिल प्रोमों रन में दौड़ा पांवटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने कहा कि तीन मानव जीवन बचाने को 21 अप्रैल ट्रेड मिल चैरिटी रन का आयोजन किया जा रहा है। जिला मुख्यालय नाहन के चौगान मैदान में कार्यक्रम होगा। इस चैरिटी का मुख्य मकसद मानवीय सेवा करना है जिसमें दो किडनी और एक हार्ट पेशेंट के उपचार को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। 21 व 22 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। सुनील सोमवार को पांवटा में ट्रेड मिल प्रोमों रन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इससे पहले सुबह एसडीएम पांवटा लायक राम वर्मा व डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने दौड़ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। अधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सेवा भावना का जज्बा काबिल ए तारीफ है। किसी असहाय, बीमार व पीड़ित की मानवीय सेवा में लोग सहयोग करेंगे। दौड़ मिनी सचिवालय से शुरू होकर गीता भवन, बस स्टैंड, विश्वकर्मा चौक, भगवान परशुराम चौक, वाई प्वाइंट शमशेरपुर, बद्रीपुर चौक से बाजार होकर वापस पांवटा नप मैदान पहुंची। लक्ष्मी शर्मा व समाजसेविका आशा तोमर ने कहा कि कार्यक्रम में बीबीजीत कौर स्कूल व नेशनल पब्लिक स्कूल पांवटा के बच्चों और स्टाफ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह की प्रोमों दौड़ सतौन, कमरऊ, शिलाई समेत जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही है जिससे 21 अप्रैल को नाहन में होने वाले ट्रेड मिल रन के माध्यम से जिले की मीना, मरान व सुरजन का इलाज हो सकें। जिला भर के लोगों से कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में भाग लेने व 3 जीवन बचाने को आर्थिक सहायता को आगे आने का आह्वान किया गया। धावक सुनील शर्मा ने कहा कि 21 व 22 अप्रैल को नाहन चौगान में होने वाले कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकार दलीप सिरमौरी, दीपक चौहान तथा देशभक्ति कविता के लिए चर्चित मनोज चौहान कार्यक्रम प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर समाजसेविका आशा तोमर, केएन शर्मा, पेसापालों खिलाड़ी लक्ष्मी शर्मा व रामशरण मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें