फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां काली का आशीर्वाद लेकर मतगणना केंद्र जाएंगे बिंदल-सोलंकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 7 से 10 तक---लाइव
मां काली का आशीर्वाद लेकर मतगणना केंद्र जाएंगे बिंदल-सोलंकी
चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस-भाजपा के कार्यालय में बनी रणनीति
नाहन में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता जीत को लेकर दिखे आश्वस्त
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)।
चुनाव परिणाम से पहले नेता अपने-अपने ईष्ट देवताओं की शरण में जाएंगे। नाहन से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल और कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी कालीस्थान मंदिर में मां काली का आशीर्वाद लेने के उपरांत मतगणना केंद्र का रुख करेंगे। वहीं, पार्टी के कार्यालयों में भी चुनाव परिणामों के लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए एलईडी का प्रबंध किया जा रहा है।
मतगणना से एक दिन पूर्व रविवार को ‘अमर उजाला’ ने भाजपा और कांग्रेस के कार्यालयों का मुआयना कर माहौल को आंका। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। चुनावी सर्वेक्षणों में भाजपा की जीत के दावों के बाद भले ही भाजपाइयों का उत्साह चरम पर है लेकिन कांग्रेसियों ने भी उम्मीद नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

सुबह करीब 12 बजे कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना को लेकर चर्चा करते दिखे। मतगणना को लेकर रणनीति के साथ ही काउंटिंग एजेंटों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। कांग्रेसी जीत को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन देश में ईवीएम मशीनों से छेड़छाड़ की खबरों को लेकर भी कांग्रेसी चिंतित दिखे। कार्यकर्ता ईवीएम मशीनों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपने सुझाव देते दिखाई दिए। ईवीएम मशीन में खराबी आने पर क्या करना है। किस तरह से मतों की गिनती के दौरान चौकन्ना रहना है। इस पर मंथन हुआ।
कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी ने बताया कि मतगणना वाले दिन वह सुबह नहा-धोकर सबसे पहले पूजा अर्चना करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लेकर मतगणना केंद्र की ओर रवाना होंगे।
दोपहर करीब 12.30 बजे ‘अमर उजाला’ टीम भाजपा कार्यालय पहुंची। कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं का जमघट दिखाई दिया। जबकि अंदर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अलग-अलग चर्चाओं में व्यस्त दिखाई दिए। भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल दो पुलिस कर्मियों के साथ चर्चा में मशगूल नजर आए। पीछे दो कार्यकर्ता नई एलईडी लगाने में जुटे थे। पूर्व पार्षद अजय बंसल ने बताया कि मतगणना के लिए इस एलईडी को लगाया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने तथा नाहन से डॉ. बिंदल की जीत को आश्वस्त नजर आए। पुलिस कर्मियों को निपटा डॉ. बिंदल कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उनका गले लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि वह मतगणना वाले दिन सुबह तैयार होकर सबसे पहले महामाई का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। उसके बाद कार्यालय, फिर मतगणना केंद्र का रूख करेंगे।

--------------
--पंकज तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें