फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना केंद्र पर लगेंगे 14-14 टेबल

विज्ञापन
नाहन में मतों की गणना के लिए हुआ पूर्व अभ्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
विधानसभा चुनाव के लिए नौ नवंबर को हुए मतदान के बाद मतगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। 18 दिसंबर को सुबह आठ बजे से मतों की गणना आरंभ हो जाएगी। जिला सिरमौर में पांच मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती होगी। नाहन की एसएफडीए हॉल नाहन, पांवटा की तारूवाला, पच्छाद की राजगढ़ कॉलेज, रेणुका की संगड़ाह कॉलेज और शिलाई विधानसभा के मतों की गणना शिलाई कॉलेज में होगी।

वीरवार को मतगणना की तैयारियों को लेकर माइक्रो ऑब्जर्वर, मतगणना सुपरवाइजर तथा सहायक मतगणना अधिकारियों के लिए पूर्व अभ्यास का आयोजन हुआ। उपायुक्त बीसी बडालिया की अध्यक्षता में बचत भवन में हुए पूर्व अभ्यास में मतों की गणना से संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि मतगणना प्रात: 8 बजे आरंभ होगी। प्रशिक्षण शिविर के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर हरबंस ब्रसकॉन ने कर्मचारियों को मतगणना के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतगणना केंद्र में 14 मतगणना टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना में नियुक्त किए सभी कर्मचारी प्रात: 5 बजे से पूर्व मतगणना केंद्र पर पहुंच जाने चाहिए। सर्वप्रथम डाक से भेजे गए मतपत्रों की गणना का कार्य निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में शुरू होगा। जबकि ईवीएम मशीनों के मतों की गणना उसके बाद होगी। पूर्व अभ्यास के दौरान मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना सहायक को बारीकी से ईवीएम खोलने से पूर्व राजनीतिक पार्टियों के एजेंट को वोटिंग मशीन पर लगी सील के सही होने की जानकारी देने से लेकर मशीन के अन्य सभी पहलुओं से अवगत करवाया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतगणना के समय भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक प्रत्येक दौर की गणना के समय स्थापित टेबलों में से किन्ही दो ईवीएम मशीनों के परिणाम की जानकारी उनके समक्ष जा कर प्राप्त कर सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अंतिम दौर की मतगणना के बाद वीवीपैट मशीन की पर्चियों की गणना की जाएगी। इस अवसर पर जिला के सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें