फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद घंटों में सीएम के कई उद्घाटन और शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बुधवार देर शाम पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के पझोता इलाके में चंद घंटों में कई शिलान्यास और उद्घाटन किए। हालांकि अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए कोई बड़ी घोषणा नहीं की। हां, डिग्री कॉलेज खोलने की संभावनाएं तलाशने का जरूर आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने सिरमौर व शिमला जिला के मध्य बहने वाली गिरि नदी पर बने कावंती पुल का उद्घाटन रात करीब सात बजे किया। उसके बाद वह पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के शिलाबाग पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस चौकी का उद्घाटन तथा पुलिस चौकी भवन का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

उन्होंने वहां पर 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का शिलान्यास भी किया। सीएम ने तीन सड़कों ठौड़-कोलन, कनोग-धंधडेल व कुंथल-पशोग की भी आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने राजगढ़-ठारु व धन चुखड़िया बस सेवा को प्रारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए पूरा हिमाचल एक है क्योंकि हम सब हिमाचली हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग देवी देवताओं में आस्था रखते हैं। एक समय था जब लोग एक दूसरे से कम मिलते झूलते थे लेकिन आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है जिससे मिलना-जुलना आसान हो गया है। कहा कि पझोता स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। यहां से जो आंदोलन आजादी के समय आरंभ हुआ था, उसके बारे में सबको मालूम है। इस क्षेत्र का अपना अलग इतिहास है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश का एक समान एवं सर्वांगीण विकास किया है। आज हर गांव में बिजली, पेयजल एवं सिंचाई सुविधा, परिवहन सुविधा उपलब्ध है।
--चंद घंटों में सीएम के कई उद्घाटन और शिलान्यास
सिरमौर के पझौता क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें