नाहन (सिमरौर) उपायुक्त बीसी बडालिया ने अधिसूचना जारी कर जिला सिरमौर के विभिन्न स्थानों के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के रसोई गैस सिलेंडरों के लिए मजदूरी सहित दरें निर्धारित की हैं। अधिसूचना के अनुसार नाहन शहर एवं नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 से 13 में 14.2 किलोग्राम वजन के सिलेंडर की कीमत 598.50 रुपये, छावनी क्षेत्र, आरएंडटी फैक्टरी, चिड़ावाली, जाब्बल का बाग के लिए 601 रुपये निर्धारित किए हैं।
जुड्डा का जोहड़, विक्रमबाग, शंभूवाला, बनकला, बोहलियों, बडाबन, रामाधौन, पिपलीवाला, भूड़, कून, तालों, मालोंवाला व नैरला में 600.50 रुपये में सिलेंडर मिलेगा। कालाआंब, नागल-सुकेती में 603.50, सैनवाला, कटोला, बर्मा पापड़ी, लिही, जंगलाभूड, कौलांवालाभूड, क्यारी, सैन की सेर, त्रिलोकपुर, बनेठी में यह सिलेंडर 605.50 में मिलेगा। सराहां, गागल सिकोर और बोहलघाट में सिलेंडर की कीमत 606.50 निर्धारित की गई है। लानाबांका में इसकी दर 610.50, बसाहां में 611.50, नैना-टिक्कर, प्रेमनगर में यह दर 613.50 रुपये होगी।
जामन की सैर में 619.50 रुपये, ठाकुरद्वारा में 622 रुपये निर्धारित की गई है। मानगढ़, डिंगर-किन्नर में 628.50, चनालग में 629.50 रुपये, नयागांव में 634.50 रुपये में प्राप्त किया जा सकेगा। सिविल सप्लाई कार्पोरेशन राजगढ़ के पुलिस लाइन वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मैन बाजार, तहसील, फोरेस्ट कालोनी, मिल्क प्लांट, काटली बांदी में 598 रुपये का सिलेंडर मिलेगा। पबियाणा, कोठिया-झाजर, बडगला, टिक्कर में इसकी कीमत 599.00 रखी गई है।
यशवंतनगर, दाहन, ब्रायला, भूइरा, फागू, दीदग, पीडग़, सनौरा में यह दरें 602, दाड़ो-देवरिया, मरयोग, डिलमन, नारग, बनोना, गंदल, वासनी, सरोल, चमेंजी, कथेड़, सरसू चबयोग, पटोगा, शाडिया, भल्टा में सिलेंडर की दर 607 रुपये निर्धारित की गई है। खैरी, डिंबर में 608, ग्राम डुंगा फाग में 609, चकनाल में 610, नौहराधार, बडू साहिब, सोडाध्याड़ी, डिब्बर, हाब्बन में 611, सरगांव में 612.00, राणाघाट में 613.00, पीरन तराई, बोगधार, पीडियाधार समरा, गरारी, कथला में 614, कोरग, देवामानल, देवना थनगा, रोंड़ी में 615.00 रुपये में सिलेंडर मिलेगा।
इसके अलावा चंडोल, सेरतंदुला, कुफ्टू, भराड़ी में 618, चंबीधार, निहोग, सैंज, गवाही में 621, कटोगडा, धामला, थैना बसौतरी में 622, कोटला बांगी, लेउनाना में 623.00, पुन्नरधार में 624.00, लाना पालर, कोटघाट में 626, टपरोली में 632.00, भवाई, शिवपुर, देवठी मझगांव में 633.00, पैनकुफर, नेरीपुल में 634, लानाचेता, मानवा, धनेश्वर में 638, धारटूखाडी में 624 रुपये निर्धारित की गई है।
---------
पांवटा में 605.50 रुपये और ददाहू में 607.50 रुपये में मिलेगा सिलेंडर
पांवटा। उपायुक्त बीसी बडालिया की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पांवटा साहिब के प्रदीप गैस सर्विस के उपभोक्ताओं के लिए नगर पालिका क्षेत्र, तारूवाला, बातापुल, भाटांवाली व किशनपुरा में 14.2 किलोग्राम वजनी सिलेंडर की कीमत 605.50 रुपये होगी। जबकि बेहराल, शिवपुर, माजरा सूरजपुर, हरिपुर, निहालगढ़ में 607.50 रुपये, पुरूवाला, कांशीपुर, पिपलीवाला, क्यारदा, मिश्रवाला, गुलाबगढ़, राजबन, बांगरन, सालवाला में 608.50, ब्यास कोठडी, अजोली, किशनकोट में 611.50 रुपये निर्धारित की गई है।
अधिसूचना के अनुसार शहीद कुलविंद्र गैस एजेंसी ददाहू के उपभोक्ताओं के लिए ददाहू मैन बाजार, तहसील कालोनी, चूली, कटाह शीतला, कांगटा फेलग, बेहड़वाला, सैनवाला, टोकियों, खालाक्यार, बडौन, रेणुकाजी में सिलेंडर की कीमत 607.50 रुपये होगी। बायला, कांसर, घाटों, भरोग-भनेडी, तिरमली कांसर, मालगी, थाना कसोगा, धगेडा, बिरला, घ्याली, जमटा, गिरिनगर, चिया, डैंडलोग, कटवाली, बागथन, सवारा, नेहरसी, बडथाना, पडदूनी में 610.50, कोलर, धौलाकुआं, हरिपुरखोल में 611.50, कोटला मोलर, पनार में 612.50, मेहत, जाटों, पंजाहल वाया जमटा में 613.50, बागथन में 615.50, कोटीधिमान, चांदनी, शडियार में 616.50, संगडाह तहसील कालोनी, काली मिट्टी, जवागलधार, पुलिस कालोनी, दबरेट, हाई स्कूल, टिक्करी ग्राम में 622.50, अंधेरी, सैंज, सुंदरघाट, गनोग, बडग़ में 624.50, पराडा, बेचड़ का बाग, महिपुर, पनीयाली, चकनाल, कोटघाट वाया चलाना पानवता, नेहर रजोली, फरोग, अन्गी बनुना में 625.50 निर्धारित की गई है।
-------
शिलाई में 607 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर
शिलाई। उपायुक्त बीसी बडालिया की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक शहीद कल्याण गैस एजेंसी शिलाई के उपभोक्ताओं के लिए शिलाई, नाया में 14.2 किलोग्राम वजनी गैस सिलेंडर की कीमत 607 निर्धारित की गई है। जबकि अन्य बांदली, कांडो, क्यारी, द्रबिल, बालीकोटी में 609, टिंबी, सतौन में 614, कफोटा 616, कमरउ, बडवास, बकरास, रोनहाट, नैनीधार, नायापंजौड, हलाहां, थुमरी, खरकांह में 617, जामना जाखना, च्योग, मासु, जोगपुतवास, टटीयाना, शरली मानपुर में 625 निर्धारित की गई है।
हिमाचल प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन हरिपुरधार के उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम वजन के गैस सिलेंडरों की कीमत हरिपुरधार, लवाणाधार में 602 निर्धारित की गई है। जबकि अन्य गांव चुनवी, कोरग, पंचभाया में 603, चाडना, नौराबौरा, बागी में 604, तरांहखड, जरवा में 605, घंडूरी, भालड-भलौना, गताधार, पनोग, सांगना-सताहन, अजरोली में 606, कोटीभौंच में 608, शिवपुर, भवाई और चौरास 609, रास्त में 612, कुपवी में 611, केलवी (जिला शिमला) में 617, कांडा बनाह, टिकरटी 621, दौची, कोठी 623, माल्ट, जुबली कनाह, मशोट, फिंजडी में 629 रुपये में मिलेगा।
राजीव गांधी ग्रामीण विकास गैस एजेंसी अंबोया के क्षेत्र में पड़ने वाले ग्राम पंचायत, अंबोया, डांडा, राजपुर, शिवा सनोग, नगेता, बनोर, डांडाआंज, हरीपुरखोल, भैला 595.50, राजीव गांधी ग्रामीण विकास गैस एजेंसी गोरखुवाला, मानपुरदेवरा, भगाणी, खोदरी माजरी में 596 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध होगा। गैस एजेंसी खैरी त्रिलोकपुर के लिए 595 रुपये की दर निर्धारित की गई है जो कालाअंब, त्रिलोकपुर के उपभोक्ताओं के लिए होगी।