फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बारिश और भूस्खलन से जिलेभर में 50 सड़कें और 25 ट्रांसफार्मर अब भी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
-58 पेयजल और छह सिंचाई योजनाएं प्रभावित, जलशक्ति विभाग को 4.88 करोड़ रुपये का नुकसान
विज्ञापन

-आलू, अदरक और तिलहनी फसलों को 2.19 लाख रुपये की क्षति, दो मकान भी हुए क्षतिग्रस्त

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/शिलाई/राजगढ़/संगड़ाह। सिरमौर जिले में बारिश और भूस्खलन के चलते 50 सड़कें बंद रहीं, जबकि 25 विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर (डीटीआर) प्रभावित होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है। हालांकि, सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात सामान्य बना हुआ है। विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रारंभिक आकलन के अनुसार जिले में करोड़ों रुपये की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर के अनुसार लोक निर्माण विभाग की सबसे अधिक नाहन मंडल में 21 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा संगड़ाह और शिलाई मंडल में 10-10, सराहां में छह और राजगढ़ में तीन सड़कें भूस्खलन और भारी बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं। विभाग बंद सड़कों को खोलने के लिए मशीनों के माध्यम से बहाली कार्य में जुटा है।
विज्ञापन

इसी तरह जलशक्ति विभाग की जिले में 58 पेयजल और छह सिंचाई योजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें नाहन मंडल की 13, नौहराधार की 22 और राजगढ़ की 23 पेयजल योजनाएं शामिल हैं।
वहीं, सिंचाई की दो योजनाएं नौहराधार और चार योजनाएं राजगढ़ मंडल में प्रभावित हुई हैं। विभाग को इन योजनाओं में करीब 4.88 करोड़ रुपये का नुकसान का अनुमान है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश से आलू, अदरक और तिलहनी फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन में कृषि क्षेत्र को 2.19 लाख रुपये की क्षति दर्ज की गई है।
बारिश के कारण निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। पच्छाद तहसील के उन्नेर कनमाना गांव में कांता देवी की गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई, इससे लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ। वहीं शिलाई तहसील के मानल में सुनील का कच्चा मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 50 हजार रुपये की क्षति का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अनुसार, जिले में 25 डीटीआर प्रभावित हुए हैं। इनमें नाहन में छह और राजगढ़ में 19 डीटीआर शामिल हैं। विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए बोर्ड की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में मरम्मत कार्य में जुटी हुई हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जिले में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश संगड़ाह में दर्ज की गई। इसके अलावा ददाहू में 27 मिमी, शिलाई में 25 मिमी, राजगढ़ में 22 मिमी, पांवटा साहिब में 18 मिमी, नौहराधार में 10 मिमी, जबकि नाहन में बारिश दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि जिले में बारिश और भूस्खलन से बंद सड़कों और पेयजल योजनाओं को सुचारू करवाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक 9 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान आंका गया है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और नदी किनारे न जाने और किसी भी आपदा के समय टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की अपील की है।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें