फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जमा दो के हजारों छात्रों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के कई परीक्षा केंद्रों में जमा दो के हजारों छात्रों ने अंग्रेजी की परीक्षा दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्र से बाहर आते ही शिक्षक भी अंग्रेजी के परचे पर छात्राओं से चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन


जिले में 10वीं व 12वीं कक्षा के कुल 13323 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें 10वीं के 7431 और 12वीं के 5892 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए शिक्षा विभाग ने जिले में 134 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। शिक्षा विभाग का दावा है कि इस बार सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी से लैस किया गया है। ताकि, नकल की रोकथाम की जा सके।

जिले में तीन ऐसे परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर केवल छात्राएं ही परीक्षा देंगी। ये परीक्षा केंद्र माजरा, निहालगढ़ और मोगीनंद है। इन परीक्षा केंद्रों में महिला स्टाफ की ही तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में बुधवार को 451 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। स्कूल की प्रधानाचार्य मीरा बंसल ने बताया कि इस परीक्षा केंद्र में वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला के अलावा तीन अन्य निजी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे स्कूलों में भी परीक्षा का आगाज होते ही छात्र उत्साहित तो दिखे लेकिन, परीक्षा संबंधी घबराहट भी बच्चों में घर कर रही थी। कुल मिलाकर जमा दो के अंग्रेजी के परचे से बोर्ड की परीक्षाओं का आगाज हो गया है। शिक्षा उपनिदेशक उच्च उमेश बहुगुणा ने बताया कि जिला सिरमौर में 134 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि इस बार छात्राओं के लिए तीन परीक्षा केंद्रों की अलग से व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें