फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
विज्ञापन

नाहन-कुमारहट्टी सड़क पर प्रेम नगर में हादसा
पच्छाद पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। कुमारहट्टी-सराहां-नाहन नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात हुए सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर रात आल्टो कार नंबर एचपी14बी-8924 कुमारहट्टी की तरफ से सराहां की तरफ आ रही थी कि अचानक पच्छाद क्षेत्र के साधनाघाट और प्रेम नगर गांव के बीच में एक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब सड़क से 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कुमारहट्टी के नजदीक के गांव चलसी के 40 वर्षीय ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चासनी गांव के गुलाब सिंह (50) और साधनाघाट निवासी सीताराम (51)को गंभीर रूप से चोटें आई। घायलों को पहले सराहां सिविल अस्पताल लाया गया। इसके बाद उन्हें नाहन रेफर कर दिया गया है। इस सड़क दुर्घटना का जैसे ही आसपास के गांव वालों को पता चला तो ग्रामीण ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं ग्रामीणों ने ने साधनाघाट निवासी सीताराम और चसली गांव के गुलाब सिंह को घायल अवस्था में सड़क तक पहुंचाया। उन्हें सराहां सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। उधर, थाना प्रभारी वीरु अहमद ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि पच्छाद क्षेत्र के साधना घाट गांव और प्रेम नगर गांव के बीच में सड़क दुर्घटना हुई है वैसे ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि गाड़ी चालक ओमप्रकाश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। मृतक का पोस्टमार्टम करके उसे परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें