फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहत्या के विरोध में राजगढ़ में युवाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। रोहडू में हुई गोहत्या के विरोध में सोमवार को स्थानीय युवाओं ने राजगढ़ में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी दिया। प्रदर्शनकारी नीरज, सुभाष, सुबोध, अनिल, आदर्श, रजनीश, विवेक और भरत आदि ने कहा कि शिमला जिले के रोहडू में एक गोवंश का कटा सिर मिला है। इस घटना से हिमाचल वासियों में रोष है। देवभूमि हिमाचल में ऐसी घटनाएं अस्वीकार्य हैं, लेकिन कुछ वर्षों से यहां पर संदिग्ध प्रवासियों की आवाजाही बढ़ गई है। रोहड़ू में भी ऐसे ही प्रवासियों पर गोहत्या का संदेह है। ऐसे संदिग्धों की आवाजाही से राजगढ़ भी अछूता नहीं है। दिनोंदिन नए अपरिचित लोगों की सिरमौर में भी आवाजाही बढ़ रही है। फेरीवाले दिन-रात आसपास के गांवों में घूमते हैं और उनके पास कोई पहचान पत्र भी नहीं होता। कई लोग बिना पुलिस थाने में पंजीकरण करवाए किराये के मकान में रह रहे हैं। कई संदिग्ध लोग पागल और भिखारी बनकर भी यहां-वहां घूमते हैं। स्पष्ट है कि यदि ऐसे लोग कोई अपराध करके भाग जाएं तो जांच एजेंसियों को कोई सुराग नहीं मिलेगा। युवाओं ने एसडीएम से गुहार लगाई कि ऐसे लोगों के रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए। साथ ही संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें