अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ पांवटा इकाई की बैठक अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी रिक्त शारीरिक शिक्षकों के पद प्राथमिकता से एसएमसी के माध्यम से भरे जाने की मांग उठाई गई। प्रदेश सरकार से डीपीई और पीईटी के रिक्त पदों मेें बेरोजगार शिक्षकों को पीरियड के आधार पर नियुक्त करने का आग्रह किया गया।
संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान और सचिव अनिल कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास जरूरी है। इसके लिए रिक्त सभी स्कूलों में पीईटी व डीपीई के पदों को एसएमसी के माध्यम से पीरियड के आधार पर भरा जाए। बैठक में छह माह से रिक्त पदों की शर्त को हटाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार इस पर अमल करे, जिससे प्रदेश में प्रशिक्षण प्राप्त शारीरिक शिक्षकों को रोजगार उपलब्ध हो सके और स्कूलों में विद्यार्थियों को खेलकूद, शारीरिक व मानसिक विकास के लिए डीपीई व पीईटी नियुक्त हो सकें। बैैठक में सोहन सिंह, चरन सिंह, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, दीपक कुमार, महेंद्र सिंह, सुनील, कंवर सिंह, कपिल कुमार, नरेश कुमार, विरेंद्र सिंह, चमेली देवी, संदीप कुमार, नीलम व कला देवी समेत पांवटा इकाई के सदस्यों ने भाग लिया।