फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक चौगान मैदान में मिलेंगे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में पटाखों की बिक्री होगी। इसके अलावा शहर के किसी अन्य स्थान पर पटाखे नहीं बेचे जा सकेंगे। सिर्फ लाइसेंस धारक ही दिवाली के लिए पटाखों की बिक्री के लिए प्राधिकृत हैं। सुबह नौ से रात नौ बजे तक ही शहर में चयनित स्थान के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री के लिए समय निर्धारित किया गया है। पटाखा विक्रेताओं को अपनी दुकान अथवा स्टाल के साथ रेत की बाल्टी के साथ सौ लीटर पानी की व्यवस्था भी करनी होगी। ऐसा न करने वाले आतिशबाजी विक्रेता का लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। एसडीएम नाहन विवेक शर्मा ने बताया कि चौगान मैदान में पटाखों की बिक्र ी के लिए प्लाटों का आवंटन नगर परिषद की ओर से किया जाएगा। आवंटित प्लॉटों की संख्या पचास से अधिक नहीं होगी। इसके अलावा ददाहू में सतीबाग, कालाआंब में मार्कंडेय नदी के किनारे और जमटा में मंदिर के साथ लगते मैदान में भी पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एसडीएम नाहन कार्यालय से पटाखे और आतिशबाजी विक्रय करने का लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है। कार्यकारी दंडाधिकारी नाहन और ददाहू को भी आतिशबाजी विक्रय का लाइसेंस जारी करने के लिए प्राधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारी अधिकारी नगरपालिका नाहन के प्रतिनिधि को आदेश दिए गए हैं कि आतिशबाजी के विक्रय के समय चौगान मैदान नाहन में पांच से सात नवंबर तक रात्रि के समय सभी लाइटों को चालू रखेंगे। कोई भी दुकानदार ज्वलनशील पदार्थों जैसे मोमबत्ती, माचिस आदि का प्रयोग करते पाया गया तो उसका लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा। इस दौरान चौगान मैदान और अन्य चयनित स्थानों पर धूम्रपान पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक दुकानदार को पटाखे की दुकान के साथ एक रेत की बाल्टी और सौ लीटर पानी की व्यवस्था करनी होगी। अग्निशमन अधिकारियों को अपने वाहन को कर्मचारियों सहित सात नवंबर तक सुबह आठ बजे से रात्रि 10 बजे तक नाहन चौगान में तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों को चौगान मैदान के साथ लगे सभी हाईड्रेंटों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें