फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। जिला बार संघ ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ की बैठक सुबह नाहन में बार रूम में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ प्रधान अमित अग्रवाल ने की। इस अवसर पर मौजूद वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं के हड़ताल पर जाने के अधिकार को समाप्त करने का विरोध किया गया। इसके बाद सभी वकीलों ने उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली। उपायुक्त कार्यालय पहुंच कर संघ ने प्रदेश हाईकोर्ट और राज्यपाल के नाम एक मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा। इस दौरान संघ ने सेशन जज कार्यालय में भी मांग पत्र सौंपा, जिसके माध्यम से मेडिकल इंश्योरेंस, पेंशन, स्टाइपंड, इंश्योरेंस जैसी मांगों को पूरा करने की बात कही गई। इस अवसर पर बार संघ से जुड़े सभी वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें