फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामन द्वादशी मेले के लिए 20 से मिलेंगे प्लाट

विज्ञापन
विज्ञापन
वामन द्वादशी मेले के लिए बीस से मिलेंगे प्लॉट
विज्ञापन

21 से 22 सितंबर तक मनाया जाएगा राज्य उत्सव
मेले की तैयारियों को लेकर सराहां में बैठक आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के आयोजन को लेकर सराहां में विशेष बैठक आयोजित की गई। एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए उप समितियों का गठन किया गया। गौरतलब है कि पारंपरिक वामन द्वादशी मेला इस वर्ष 21 और 22 सितंबर को मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मेले में वामन भगवान की शोभा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिता, विशाल दंगल और विकासात्मक प्रदर्शनियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। दुकानदारों के लिए प्लॉट का आवंटन 20 सितंबर से शुरू किया जाएगा। 21 सितंबर को मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या सिरमौरी कलाकारों के नाम रहेगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा। 22 सितंबर को मेले की अंतिम संध्या में प्रदेश के स्टार कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। मेले में पानी, बिजली, खाद्यान्न इत्यादि की व्यवस्था समय पर करने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेले में वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश से टीमों को आमंत्रित किया जा रहा है। मेले में होने वाले विशाल दंगल में उत्तरी भारत के पहलवान भाग लेंगे। बैठक में तहसीलदार सराहां गुरमीत नेगी, जिप सदस्य दयाल प्यारी, प्रधान सराहां पंचायत नरेंद्र गोसाई, उप प्रधान सुशील कुमार, प्रधान बागपशोग प्रकाश भाटिया, प्रधान व्यापार मंडल सुशील गर्ग, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा सहित मेला समिति के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें