फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल विमान खरीद में घोटाले पर यूथ कांग्रेस का रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राफेल विमान खरीद में घोटाले पर भड़की युकां
विज्ञापन

एसडीएम राजगढ़ कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
पच्छाद यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार पर लगाया बड़े घोटाले का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राफेल विमान खरीद में बड़े घोटाले का आरोप लगाया। विमानों को तीन गुना अधिक दामों पर खरीदने पर यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। यह प्रदर्शन प्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर की अगुवाई में किया गया। इस मौके पर पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत हाब्बी और युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार जो खुद को पाक साफ बताते नहीं थकती, उसने राफेल विमान खरीद में देश का सबसे बड़ा घोटाला किया है। कांग्रेस ने जिन दामों पर इन विमानों की खरीद का सौदा किया था, उससे तीन गुना दामों पर इन विमानों को खरीदा जा रहा है। इस बार मोदी सरकार जवाब देने से भी बच रही है। इसकी असली कीमत जनता से छुपाई जा रही है। इसका सौदा भी पुरानी कंपनी के बजाए अपने चहेतों को दिया गया है। इससे पता चलता है कि इस देश की सरकार जनता के पैसों पर किस तरह से हाथ साफ कर रही है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व विस अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने युवाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पच्छाद में विकास कार्य ठप हैं। कांग्रेस ने युवाओं की भलाई के लिए जो कॉलेज खोले थे, उनमें स्टाफ तक नहीं दिया जा रहा है। इससे युवाओं का भविष्य धूमिल हो रहा है। सरकारी शिक्षण, स्वास्थ्य संस्थानों में भी स्टाफ की कमी है। स्थानीय नेता गहरी निद्रा में सो रहे हैं। इस दौरान युकां जिला प्रभारी विकास काल्टा, मंडल अध्यक्ष रणजीत हाब्बी, प्रदेश सचिव अरुण मेहता ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान, जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान, बीडीसी पच्छाद की अध्यक्ष उषा तोमर, पच्छाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अत्री, पच्छाद युकां अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, रेणुका अध्यक्ष अजय चौहान, दुर्गा सिंह ठाकुर, सुंदर सिंह ठाकुर, राजकुर, विवेक शर्मा, दिनेश आर्या, आशा प्रकाश, विक्रम कंवर सहित काफी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें