फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र में हो-हल्ला करने वालों पर हो एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन में 27 मई को आयोजित स्नातक शिक्षक प्रवेश परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों द्वारा बनाई गई वीडियो रिकार्डिंग के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ ने जिला प्रशासन से वीडियो रिकार्डिंग बनाने वाले छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
प्रेस को दिए बयान में संघ के जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह व जिला महासचिव आरडी राही ने कहा कि इस कार्य से शिक्षकों व शिक्षण संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंची है। कुछ छात्रों ने परीक्षा केंद्र में बिना किसी बात के हो-हल्ला किया। शिक्षकों के साथ बदसलूकी की। उसकी वीडियो रिकार्डिंग बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जिससे संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने जिला प्रशासन से उक्त छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संघ परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल के खिलाफ है लेकिन बिना तथ्यों के आरोप लगाने तथा परीक्षा केंद्र में गैर कानूनी ढंग से हस्तक्षेप की भी कड़ी निंदा करता है। संघ ने शिक्षण संस्थान से भी उक्त छात्रों के खिलाफ मानहानि का दावा करने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि 27 मई को स्नातक शिक्षक परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने डाइट में हो हल्ला किया था। छात्रों ने इसकी वीडियो रिकार्डिंग बनाते हुए आरोप लगाया कि समय पूरा होने के बाद भी एक छात्र को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। परीक्षा केंद्र में काफी देर तक हो-हल्ला करने के बाद उक्त छात्रों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जबकि जिस छात्र को अतिरिक्त समय दिया गया था वह दिव्यांग था। संस्थान की ओर से उसे नियमानुसार एक सहायक भी उपलब्ध करवाया था। इस कार्य को पूरे नियमानुसार किया गया था। उल्टा कुछ छात्रों के हो-हल्ला करने से दिव्यांग छात्र का समय बर्बाद हो गया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें