फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से उड़ाए 1600 रुपये और सामान

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)।
विज्ञापन

शिलाई-रोनहाट नेशनल हाईवे पर शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर एक दुकान से नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। बताया जा रहा है कि चोर गल्ले में रखे 1600 रुपये और अन्य सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार बीजा राम ने बताया कि रोज की तरह शनिवार शाम को ताला लगाकर वह अपने घर चला गया। रविवार सुबह इसका पता तब चला जब दुकानदार के भाई खतर सिंह ने एक ग्राहक आने की सूचना मोबाइल पर दी लेकिन दुकानदार ने स्वयं न आकर दुकान की चाबी अपने भतीजे के हाथ भेज दी। उसका भतीजा जब दुकान खोलने लगा तो देखा कि वहां पर ताला ही नहीं है। जब दुकान खोलकर देखा तो गल्ले में रखे 1600 रुपये व अन्य सामान गायब पाया गया। दुकानदार ने इसकी सूचना तुरंत शिलाई थाना को दी। थाना की टीम ने मौके का मुआयना कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एचएचओ शिलाई जसबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें