फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोखे में चल रहा था चरस बेचने का धंधा, गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की एसआईयू व माजरा पुलिस ने एक दुकानदार से 20 ग्राम चरस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धौलाकुआं में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली एक खोखे में चरस बेचने का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस दल ने दुर्गाराम के खोखे की तलाशी ली तो लकड़ी के काउंटर में बने गल्ले में सिगरेट की दो डिबियां बरामद की गईं। पुलिस ने डिबियों के भीतर 10-10 ग्राम चरस पकड़ी। उधर, माजरा पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें