फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई पॉवर कमेटी ने रेणुका क्षेत्र की खादानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
पर्यावरण सुरक्षा को लेकर किए उपाय जांचे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ददाहू/ सतौन (सिरमौर)।
उच्च न्यायालय की ओर से गठित हाई पावर कमेटी ने शनिवार को रेणुका क्षेत्र की तीन चूना पत्थर की खानों का निरीक्षण किया। टीम ने इस दौरान प्रबंधों का जायजा भी लिया। खान प्रबंधकों की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए उपायों की जांच भी की। हालांकि यह कमेटी रविवार को रेणुका पहुंचनी थी। लेकिन एक दिन पहले ही कमेटी ने रेणुका पहुंच कर खदानों की सेहत को खंगाला।

समिति के अध्यक्ष और प्रदेश उद्योग विभाग के प्रधान सचिव आरडी धीमान ने रेणुका क्षेत्र के बूथमड़ी में चल रही दो और संगड़ाह में चल रही एक चूना पत्थर खान का मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों को मापदंडों के अनुसार किया जाना आवश्यक है। खदानों से लोगों की सुरक्षा और पर्यावरण को कोई खतरा उत्पन्न नहीं होना चाहिए। रेणुका क्षेत्र की बंद अन्य चूना पत्थर खदानों को भी तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बहाल करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


कमेटी के अधिकारियों ने तीनों खानों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद कार्यों की समीक्षा की। खदानों के सुधार को लेकर दिशा-निर्देश भी दिए। सात सदस्यीय कमेटी में उद्योग, खनन, वन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अतिरिक्त राज्य भू वैज्ञानिक, आईबीएम और नौणी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक व विशेषज्ञ सहित एसडीएम संगड़ाह, खान प्रबंधक और खनन अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन


शनिवार को ही कमेटी ने गिरिपार क्षेत्र की आधा दर्जन चूना पत्थर खानों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य सचिव ओर राज्य भू वैज्ञानिक रजनीश शर्मा मौजूद थे। कमरऊ क्षेत्र की हेवना, बल्दवा खान ओर बागनधार स्थित खानों का दौरा किया। सचिव आरडी धीमान ने खान संचालकों को आस-पास पेड़ पौधे लगाने और खान पर वैज्ञानिक ढंग से कार्य करने के दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज, पर्यावरण विभाग के अधिशासी अभियंता एके शारदा, नौणी विश्वविद्यालय, आईबीएम, आईपीएच और वन विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें