फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिव से की जवाब तलबी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। विकास खंड राजगढ़ में औचक निरीक्षण के दौरान एक पंचायत सचिव के नदारद पाए जाने पर खंड विकास अधिकारी ने सचिव की जवाबतलबी की है। यही नहीं पंचायत सचिव के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने की सूचना आला अधिकारियों को भी दे दी है। खंड विकास अधिकारी की इस जवाबतलबी से विकास खंड में हड़कंप मच गया है।


गौरतलब हो कि खंड विकास अधिकारी राजगढ़ केडी कश्यप ने बुधवार को ग्राम पंचायत भूईरा का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां तैनात पंचायत सचिव कार्यालय में उपस्थित नहीं था। उसने नोटिस बोर्ड पर भी अपनी अनुपस्थिति की कोई सूचना दर्ज की थी। इसके चलते खंड विकास अधिकारी ने पंचायत सचिव को नोटिस भेजकर उसकी जवाबतलबी की है।
विज्ञापन



इसकी पुष्टि करते हुए खंड विकास अधिकारी केडी कश्यप ने बताचा कि औचक निरीक्षण के दौरान भूईरा पंचायत में तैनात सचिव प्रदीप अपने कार्यालय से नदारद था। उसने अवकाश भी नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि उक्त पंचायत सचिव के कार्यालय से नदारद रहने की सूचनाएं उन्हें लंबे समय से मिल रही थीं जिसके बाद वहां का औचक निरीक्षण किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह खंड विकास अधिकारी कार्यालय को वांछित रिपोर्ट भी कई महीनों से नहीं दे रहा था। सचिव की अब जवाबतलबी की गई है। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है। इस बारे में जब पंचायत सचिव प्रदीप कुमार से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो उनका नंबर बंद आया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें