फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुरवाधार-गढ़ोल पीडग़ मार्ग पर बने 150 पैरापिट ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
सड़क हादसों को रोकने के लिए बनाए गए पैरापिटों को एक जेसीबी चालक ने तोड़ दिया। जेसीबी चालक ने एक या दो नहीं बल्कि पूरे 150 पैरापिटों को सड़क किनारे गिरा दिया। इस मामले में राजगढ़ पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, राजगढ़ पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी चुरवाधार-गढ़ोल पीड़ग सड़क मार्ग पर बने पैरापिटों को एक जेसीबी मशीन से ढेर कर दिया। इलाके में सड़क हादसों को रोकने के लिए इन पैरापिटों को बनाया गया है ताकि वाहन चालक सड़कों पर सफर करते समय सुरक्षित रह सकें लेकिन एक जेसीबी चालक ने इन पैरापिटों को सड़क से नीचे गिरा दिया। कुछ पैरापिट सड़कों पर ही ढेर हो गए हैं। लिहाजा अब सड़क पर वाहन चलाना भी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


इस सड़क के करीब 150 पैरापिटों को गिराए जाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की।
भियानाघाट निवासी सुनील कुमार ने पुलिस में शिकायत की कि इस सड़क के निर्माण करने वाले ठेकेदार की जेसीबी मशीन के चालक को गत नौ दिसंबर को सड़क के लगभग 150 पैरापिटों को गिराते हुए देखा है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने स्थानीय थाना प्रभारी को 11 दिसंबर को एक पत्र लिखकर कहा था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी चुरवाधार-गढोल पीड़ग सड़क का जब उनके कनिष्ठ अभियंता ने 10 दिसंबर को निरीक्षण किया तो इस सड़क के करीब 90 पैरापिट टूटे पाए गए।

उन्होंने इस मामले में पुलिस से छानबीन करने की मांग की थी। इसके बाद ग्रामीणों ने इस मामले में 14 दिसंबर को ठेकेदार की जेसीबी मशीन के चालक पर प्राथमिकी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी मीनाक्षी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें