फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की नगरी पांवटा में खूब बही आस्था की ब्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्थानीय व उतरी भारत से हजारों की संख्या में साध संगते शीश नवाने को पांवटा पहुंचे। दोपहर बाद भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। शनिवार को कवि दरबार सजेगा, रागी व ढाडी जत्थे गुरु जी के शौर्य गाथाओं व उपदेशों का गुणगान करेंगे। गुरु पर्व के आयोजन के लिए गुरुद्वारा परिसर विशेष रुप से सजाया व संवारा गया है।


श्री पांवटा साहिब गुरुद्वारा कमेटी के उप प्रधान हरभजन सिंह, प्रबंधक कुलवंत चौधरी, अवतार सिंह तारी, ओंकार सिंह, हरप्रीत सिंह, सिमरत सिंह, तपेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, जसवीर सिंह साहनी व करमवीर सिंह ने कहा कि गुरु प्रकटोत्सव पर निकले नगर-कीर्तन में हजारों श्रद्धालु शरीक हुए। देश के विभिन्न प्रांतों से साध-संगतें पहुंची हैं। शुक्रवार को दोपहर में भव्य नगर कीर्तन शुरू हुआ मुख्य बाजार से एनएच-7 पर वाई प्वाइंट से शमशेरपुर होकर बद्रीपुर पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह स्टॉल्स श्रद्धालुओं की सेवा को लगाए गए थे। गतका दल, बैंड पार्टी, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे स्कूली बच्चे व श्रद्धालुओं की संगतें गुरुजी के जय कारों से आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन



बॉक्स के लिए---
गुरु पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नवाया शीश
पांवटा (सिरएमौर)। गुरु पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जीतेंद्र सिंह, उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पांवटा के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी किरनेश जंग व पीसीसी सचिव अनिंद्र सिंह आदि गुरु पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाने पहुंचे। --

\
आज गुरु नगरी में सजेगा कवि दरबार
पांवटा (सिरमौर)। गुरुद्वारा प्रबंधक कुलवंत सिंह चौधरी ने कहा कि सदियों से चली आ रही पांवटा में पूर्णिमा पर कवि दरबार की परंपरा कायम रखी गई है। रागी जत्थे व ढाडी जत्थे पांवटा पहुंच गए हैं। शनिवार को दिन भर व देर रात तक गुरु जी के शौर्य गाथाओं का गुणगान कविता पाठ से होगा।
विज्ञापन

-----
सीसीटीवी लगे और पुलिस जवान रहे अलर्ट
पांवटा (सिरमौर)। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। परिसर के भीतर पुलिस जवान सिविल ड्रेस में भी तैनात रहे। दर्जनों सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। परिसर के भीतर करीब एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी लगाए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें