फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गुरु की नगरी पांवटा में पहुंचेगी भारत यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरु की नगरी पांवटा में आज पहुंचेगी भारत यात्रा
नोबेल शांति पुरस्कार से विजेता कैलाश सत्यार्थी कर रहे नेतृत्व
कन्या कुमारी से पांवटा होकर उत्तराखंड रवाना होगी भारत यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में 11 से 16 अक्तूबर तक भारत यात्रा निकल रही है जिसमें सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चल रहा है। कन्या कुमारी से निकली यात्रा शुक्रवार को सुबह 8 बजे पांवटा स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी।
विज्ञापन

समन्वयक भारत यात्रा उत्तराखंड एवं अध्यक्ष कुमाऊं सेवा समिति जया मिश्रा ने बताया कि भारत यात्रा का आदर्श सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत है। एक विशाल युवा जागरूकता अभियान की योजना बनाकर नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में यात्रा प्रारंभ हुई है। यात्रा जम्मू कश्मीर से निकल कर चंडीगढ़ होते हुए आगामी 13 अक्टूबर को ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी क्लीमेंट टाउन, देहरादून उत्तराखंड पहुंचेगी। पांवटा निवासी रण सिंह चौहान ने कहा कि सुबह 8 बजे भारत यात्रा पांवटा पहुंचेगी। पांवटा से करीब साढ़े 9 बजे भारत यात्रा उत्तराखंड रवाना होगी।
विज्ञापन

---------------------
सुरेश तोमर
....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें