फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से टकराई तेजरफ्तार बाइक, तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा एनएच-07 पर मोगीनंद के समीप तेजरफ्तार बाइक एक कार से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी की हालत नाजुक बताई जा रही है। दो को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था लेकिन, परिजन उन्हें देहरादून के अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम एनएच पर सड़क हादसा हुआ। पांवटा के मांगीनंद में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक कार से जा टकराई। सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उत्तराखंड के गांव मटक माजरी निवासी इकलाख (42) पुत्र अली जान, फरमान (24) पुत्र अली जान और सलीम (18) को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक सड़क पर ही काफी देर तक तड़पते रहे। इसके बाद कुछ लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस थाने में सूचित किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक एके राघव ने कहा कि हादसे के तीन घायल इलाज करवाने पहुंचे थे। इनमें फरमान तथा इकलाख दोनों पुत्र अली जान को नाहन मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। परिजन देहरादून किसी अस्पताल में लेकर गए हैं। पुलिस को सूचित कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया कि हादसे की शिकायत मिली है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेज दी गई थी। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें