फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनवाईके के निदेशक ने युवा, महिला मंडलों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को युवा और महिला मंडल पराड़ा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने युवा मंडल की ओर से सामाजिक उत्थान के लिए की जा रही विभिन्न गतिविधियों का आकलन किया। इस मौके पर युवा मंडल के संयोजक अर्जुन अत्री ने बताया कि राज्य निदेशक ने इस दौरान शौचालय, कूड़ेदान, बायोगैस, जल स्रोतों की स्वच्छता और हर्बल गार्डन का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने युवाओं की ओर से शून्य लागत खेती के तहत लगी फसलों का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर राज्य निदेशक ने युवा और महिला मंडल की गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान में युवा वर्ग की बहुत अहम भूमिका होती है। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र नाहन के सुरेंद्र शर्मा, देवेंद्र अत्री, मोहन सिंह, हरनाम सिंह, मनीष, महिला मंडल प्रधान सुनीता अत्रि, संतोष, अंजलि, कृष्णा, सरोजबाला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें