फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमानी फीस वसूली के खिलाफ शिक्षा विभाग हुआ सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। फीस वसूली को लेकर निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त कार्रवाई होगी। जल्द ही सिरमौर के सभी निजी स्कूलों के औचक निरीक्षण किए जाएंगे। स्कूलों में सुविधाएं भी जांची जाएंगी। साथ ही फीस स्ट्रक्चर की भी गहनता से जांच होगी। इसके लिए शिक्षा उपनिदेशकों के नेतृत्व वाली तीन कमेटियों का शिक्षा विभाग ने गठन कर दिया है। जनपद सिरमौर में तीन शिक्षा उपनिदेशक हैं। तीनों उपनिदेशक इस कमेटी के चेयरमैन होंगे। हर कमेटी में उपनिदेशक के साथ चार सदस्य भी होंगे। अलग-अलग तीनों कमेटियां निजी स्कूलों की जांच करेंगी। फीस स्ट्रक्चर या अभिभावकों से वसूले जा रहे फंड में कोई खामी पाई गई तो तुरंत स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पहली कमेटी में उपनिदेशक उच्च शिक्षा चेयरमैन होंगे जबकि, किसी भी स्कूल के दो प्रधानाचार्यों के साथ शिक्षा उपनिदेशक उच्च कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट और सीनियर असिस्टेंट इस कमेटी में बतौर सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। दूसरी कमेटी में उपनिदेशक निरीक्षण को लिया गया है। इस कमेटी में भी उपनिदेशक के साथ किसी भी स्कूल के दो प्रिंसिपल और कार्यालय स्टाफ के दो अन्य सदस्य लिए गए हैं। इसी तरह तीसरी कमेटी में उपनिदेशक एलीमेंट्री चेयरमैन होंगे। जबकि, स्कूल के दो प्रधानाचार्य और शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के सुपरिंटेंडेंट और सीनियर असिस्टेंट को कमेटी में सदस्य लिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक के नेतृत्व में बनी तीन कमेटियों की पुष्टि उपनिदेशक एलीमेंट्री विपिन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि जल्द फी स्ट्रक्चर देखा जाएगा। स्कूलों के निरीक्षण किए जाएंगे। यदि अभिभावकों से निजी स्कूल प्रबंधक कोई फंड अथवा फीस ज्यादा लेते हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें