फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडकांस्टेबल रामदास को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ से संबंध रखने वाले एसएसबी जवान को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जवान की अंतिम यात्रा में इलाके के सैकड़ों लोग उमड़े। इस दौरान नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) में तैनात 42 वर्षीय जवान रामदास का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। बीते दिन उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा। उनके निधन के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। एसएसबी में तैनात राजगढ़ उपमंडल के रासु मांदर के धारटू खाड़ी गांव के जवान हेडकांस्टेबल रामदास असम में तैनात थे। यहां 25 फरवरी को उनका निधन हो गया था। जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। जवान के निधन की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। रामदास बतौर हेड कांस्टेबल सीमा सुरक्षा बल की 27वीं बटालियन में तैनात थे। देश सेवा में उन्हें 21 वर्ष का समय बीत चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें