फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सात करोड़ की तीन सड़कों का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को नाहन निर्वाचन क्षेत्र में लगभग साढे़ सात करोड़ से निर्मित होने वाली तीन सड़कों का विधिवत भूमि पूजन करके निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इनमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ढाई करोड़ से निर्मित होने वाली खजूरना-ढाकवाली-गणेश का बाग सड़क और पौने दो करोड़ से निर्मित होने रूखड़ी-गाडागुड़ी तथा नाबार्ड के तहत सवा तीन करोड़ से निर्मित होने वाली बनकला-रूखड़ी-रखनी सड़क शामिल हैं। इसके अलावा विस अध्यक्ष ने नए स्तरोन्नत उच्च विद्यालय मालोवाला का भी विधिवत शुभारंभ किया। स्थानीय लोगों ने स्कूल अपग्रेड होने की खुशी में विधानसभा अध्यक्ष को लड्डुओं से तोला। इस मौके पर सांसद लोकसभा वीरेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे। तदोपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने शंभूवाला में 63 लाख से निर्मित होने वाली उठाऊ सिंचाई योजना की आधारशिला रखी। इस योजना के पूर्ण होने से शंभूवाला गांव की 34 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस अवसर पर बनकला और सतीवाला पंचायत की निर्धन एवं पात्र 75 महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस दौरान वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद और डॉ. बिंदल के अथक प्रयासों के फलस्वरूप नाहन निर्वाचन के लिए मेडिकल कॉलेज, ईएसआई अस्पताल कांलाअंब और भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुआं के लिए मिला है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, पंचायत समिति सदस्य स्नेहलता ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर पंचायत प्रधान तपेंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण महेश सिंघल, अधीक्षण अभियंता आईपीएच जोगिंद्र चौहान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अनिल शर्मा, अधिशासी अभियंता आईपीएच मंदीप गुप्ता, उप निदेशक उच्चतर शिक्षा उमेश बहुगुणा, जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति पवित्रा पुंडीर, सितार मोहम्मद, एसएमसी प्रधान ओम प्रकाश, अशोक विक्रम सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें