फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलाई इलाके की 40 पंचायतों में ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी जिंदगी पटरी पर नहीं लौटी है। पिछले 24 घंटे से 40 से अधिक पंचायतों में ब्लैक आउट है। सैकड़ों गांव अंधेरे में डूबे हैं। शीतलहर के बीच ग्रामीणों को अपना कामकाज निपटाने के साथ बिजली गुल होने से ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इलाके में बर्फबारी से बिजली के तार टूट गए हैं। मंगलवार दोपहर बाद से 40 पंचायतें अंधेरे में हैं। वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा रूट भी बंद पड़े हैं। शिलाई का अधिकांश क्षेत्र जिला मुख्यालय से कट गया है। बालीकोटी-शिमला, नाहन पांवटा साहिब, नाहन-गताधार- हरिपुरधार, कोटिबोंच, क्यारी गुंडाह सहित एक दर्जन से ज्यादा सड़कें बंद पड़ी हैं। इससे लोगों को आवाजाही संबंधी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ रहा है। उधर, शिलाई क्षेत्र की 29 पंचायतों में 24 घंटे बाद भी बिजली बहाल नहीं हो सकी है। उधर, कनिष्ठ अभियंता बिजली बोर्ड अनिल शर्मा ने बताया कि बर्फबारी से बिजली के तार टूट गए हैं। बिजली बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है। कई जगह बिजली बहाल कर दी गई है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मंडल शिलाई प्रमोद उप्रेती ने बताया शिलाई मंडल के दो-तीन रूट छोड़कर बाकी सभी बहाल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें