फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर के सैकड़ों गांवों में ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह/ शिलाई (सिरमौर)। सिरमौर जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिले के ऊंचे इलाकों में बारिश और तेज तूफान की वजह से कई पंचायतों में अंधेरा छा गया है। हरिपुरधार और शिलाई क्षेत्र की 50 से अधिक पंचायतों में करीब 36 घंटे से बिजली गुल हो गई है। इस वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते हरिपुरधार की 40 पंचायतों के सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए हैं। रोनहाट, गत्ताधार, पनोग, बढोल, कोरग, कोटिबोंच, कूपवी क्षेत्र की सात आठ पंचायतों में तीन दिन से बिजली गुल है। लोग अंधेरे में राते गुजारने को विवश हो गए हैं। शादी समारोह व अन्य समारोह के मध्य बारिश के खलल ने दुश्वारियां बढ़ा दी हैं।
उधर, विद्युत उपमंडल हरिपुरधार के कनिष्ठ अभियंता लवराज ने बताया कि चाडना- हरिपुरधार मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके कारण हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी क्षेत्र की सात आठ पंचायतों में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। सोमवार शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। उधर, गिरिपार क्षेत्र के अधीन विद्युत उपमंडल पनोग की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों में बिजली गुल होने से लोग काफी परेशान हैं। शुक्रवार रात से हो रही बारिश के चलते बिजली गुल हो गई है। कोटिबोंच, पनोग, जरवा, लोजा मानल, अजरोली तथा नाया पंजोड़ में बीते तीन दिनों से बिजली की समस्या बरकरार है। यहां के ग्रामीणों संतराम शर्मा, लायक राम शर्मा, जगदीश, जालम सिंह, बलीराम, मोहिराम, लायक राम, गंगा राम, सूरत सिंह, पनिया राम, भरत सिंह आदि का कहना है कि विद्युत उपमंडल पनोग की लापरवाही के कारण बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को रात को अंधेरे से छुटकारा पाने के लिए मोमबत्तियां जलाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही क्षेत्र में बारिश होती है तो अक्सर इन पंचायतों में बिजली गुल हो जाती है। लोगों ने बिजली विभाग पनोग से बिजली जल्द बहाल करने की गुहार लगाई है। उधर, विद्युत उपमंडल पनोग के कनिष्ठ अभियंता लब कुमार ने बिजली न होने की पुष्टि करते हुए बताया कि बारिश व तूफान की वजह से यह समस्या पेश आई है। कर्मचारी बिजली बहाल करने के लिए जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें