फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी राज में पेट्रो पदार्थ आसमान पर रुपया धड़ाम: मुसाफिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी राज में पेट्रो पदार्थ आसमान पर, रुपया धड़ाम : मुसाफिर
विज्ञापन

जब कच्चा तेल सस्ता था तो मोदी सरकार ने बढ़ा दिए टैक्स
कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले-मोदी के दिखाए सपने ढकोसला साबित
अमर उजाला ब्यूरो
सराहां (सिरमौर)। मोदी सरकार के राज में देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से डंवाडोल हो गई है। रुपये में ऐतिहासिक गिरावट जारी है। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों में हाहाकार मचा हुआ है लेकिन, सरकार के कानों पर जूं तक रही रेंग रही। यह बात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विस अध्यक्ष जीआर मुसाफिर ने प्रेस को दिए बयान में कही। मुसाफिर ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों ने लोगों की कमर तोड़ दी है। नोटबंदी और जीएसटी ने लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया। कई उद्योगों और व्यापारियों को डूबो दिया है। देश में पेट्रोल सौ का आंकड़ा छू गया है, जबकि डीजल भी 80 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 40 डॉलर प्रति बैरल के दाम पर गिर गया था। उस समय मोदी सरकार ने उसका लाभ जनता को नहीं दिया। नौ बार एक्साइज ड्यूटी लगाई। अब जब दाम ज्यादा हो गए हैं तो उसे हटा नहीं रही। मुसाफिर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी सपने लोगों को दिखाए, वे ढकोसला साबित हो रहे हैं। गैस तक से सब्सिडी हर महीने घटाई जा रही है। मुसाफिर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देश में 50 साल तक भाजपा की सरकार रहने का दावा कर रहे हैं। लेकिन इन पांच सालों में भाजपा ने लोगों को इतना दुखी किया है कि वह आने वाले 50 साल में सत्ता से बाहर रहेगी। मुसाफिर ने कहा कि आने वाले लोस चुनाव में भाजपा का केंद्र की सत्ता से बाहर जाना तय है। आने वाले लोस चुनाव में हिमाचल में भी कांग्रेस चारों सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें