फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड में सिरमौर की नैनीधार टीम बनी कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
kabbadi shimla
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में सिरमौर की टीम शानदार प्रदर्शन से चैंपियन बनी है। उत्तराखंड और हिमाचल की 36 ग्रामीण स्तरीय टीमों ने कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लिया था। फाइनल में पांच अंकों से संखोली की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। उत्तराखंड नवयुवक मंडल गंबरी तहसील चकराता के उत्तराखंड में ग्रामीण स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल की ही दोनों टीमें फाइनल में भिड़ीं। नैनीधार और संखोली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नैनीधार ने 36 और शाखोली ने 31 अंक हासिल किए। फाइनल जीत कर नैनीधार टीम ने चैंपियन ट्रॉफी और 51 हजार नकद इनाम पाया। कबड्डी प्रतियोगिता में नैनीधार के संजीव राणा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब मिला, जबकि संखोली के उमेश शर्मा को बेस्ट रेडर चुन गया। नैनीधार निवासी अमित ठाकुर ने बताया कि नैनीधार की विजेता टीम के कप्तान अमित कुमार, उपकप्तान चमेल ठाकुर, रणदीप ठाकुर, संजीव राणा, अनिकेत ठाकुर, रणदीप राणा और मदन ठाकुर नैनीधार टीम में शामिल रहे। उपविजेता संखोली की टीम को द्वितीय पुरस्कार में 31 हजार और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें