खैरी के समीप लुढ़का ट्रक, दो घायल
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-नाहन सड़क पर बडू साहिब के साथ लगते खैरी के समीप वीरवार देर रात एक टिपर के खाई में गिरने से दो लोगों को चोटें आई हैं। हालांकि, दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एक ट्रक रात करीब ढाई बजे राजगढ़ की तरफ से चकनाल की ओर जा रहा था कि चालक खैरी के समीप पहुंचते ही ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। हादसे में चालक रवि कुमार निवासी ददाहू और कमलानंद निवासी चकनाल को चोटें आई हैं। इनमें से कमलानंद का उपचार सोलन अस्पताल में किया जा रहा है।