फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में दो को सर्पदंश, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची और युवक को सांप ने डसा, हालत गंभीर
विज्ञापन

पांवटा के शिवा और भाटावाली का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के भांटावाली और गिरिपार के शिवा में सर्पदंश के मामले सामने आए हैं। शिवा पंचायत में शुक्रवार सुबह 11 वर्षीय बच्ची और भांटावाली में वीरवार देर रात 35 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पांवटा से मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरिपार की शिवा निवासी समीक्षा (11) पुत्री मुकेश चौहान को सुबह सांप ने डस लिया। बच्ची को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। बच्ची के साथ आए परिजन देवराज ने बताया कि समीक्षा सुबह उठ कर जैसे ही बाहर निकली, उसके पांव के नीचे सांप आ गया। सांप ने पांव पर डस लिया। चिल्लाने पर परिजन उसे तुरंत पांवटा लेकर पहुंचे। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि समीक्षा को प्राथमिक उपचार के तहत स्नेक बाइट का इंजेक्शन लगाया गया है। इसके बद उसे मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया। डॉ. पाशा ने कहा कि इससे पहले देर रात को इसी तरह का एक अन्य मामला भी आया था। इसमें पांवटा के भांटावाली निवासी मुकेश कुमार (35) को रात को सांप ने डस लिया था। परिजनों ने उसे रात को अस्पताल पहुंचाया। मुकेश को इंजेक्शन लगाने के बाद नाहन भेजा गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें