ददाहू(सिरमौर)। विद्युत उपमंडल ददाहू के अंतर्गत 25 जून को प्रस्तावित बिजली कट को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब सोमवार की बजाए बुधवार, 27 जून को बिजली का कट लगेगा। सहायक अभियंता केके सहगल ने बताया कि 27 जून को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जबकि सोमवार को बिजली की सेवाएं यथावत जारी रहेंगी।
---------