फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले मेधावी नवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर) मित्रमंडली बाईपास सराहां की ओर से सराहां में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में पच्छाद क्षेत्र के दसवीं व बारहवीं कक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मित्रमंडली के अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। मेधावी छात्र-छात्राओं में अमन भारद्वाज, आशीष ठाकुर, निकिता शर्मा, अर्पण शर्मा, तनु प्रिया, शिवानी, जहान्वी धीमान, समृति कश्यप, शिवांशी, विजेंद्र प्रताप, अवंतिका शर्मा, शानिका, आस्था शर्मा, खुशी नेहरू, वैभव शर्मा, ऋषभ कटोच व सुहानी शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मित्रमंडली के अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पच्छाद क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस तरह का कार्य मित्रमंडली भविष्य में भी करती रहेगी। इस मौके पर बीएस ठाकुर, स्वरूप सिंह ठाकुर, प्रीतपाल, हरिमोहन शर्मा, रमेश पंडित, अश्विनी शर्मा, मोहनी ठाकुर व भूपेंद्र ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें