फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई बनी गृह मंत्री, तो कोई बनी लोस अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जमटा में मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष ने अपनी उपलब्धियां गिनवाई तो विपक्ष ने वादा खिलाफी के आरोप लगाते हुए बवाल बचाया। चौकिए मत, यह सत्यता नहीं बल्कि जमटा स्कूल में सजी युवा संसद के दृश्य हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य कंवर सिंह नेगी ने की। जबकि युवा संसद का नेतृत्व शहनाज बेग ने किया।
छात्र संसद में कई केंद्रीय मंत्री अपनी टीम के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। विपक्ष ने भी सरकार पर तीखे सवाल दागे। नेता प्रतिपक्ष से लेकर अन्य सदस्यों ने सरकार को घेरा। बीच-बीच में जब बहस बढ़ी तो स्पीकर ने सभी को समझाते हुए शांत रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से भाग लेकर अलग-अलग किरदार निभाए। कोई गृहमंत्री बनी तो कोई स्वास्थ्य मंत्री। किसी ने नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई तो कोई सांसद की भूमिका में बैठी।
इस प्रतियोगिता में जमा दो की छात्रा हिमानी ने सत्ता पक्ष के नेता की भूमिका शानदार ढंग से निभाई। जबकि विपक्ष की भूमिका में रवीना और शुभांकर ने अपनी अमिट छाप छोड़ी। जमा दो की छात्रा प्रियंका ने स्पीकर की भूमिका में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन

इस दौरान देश के ज्वलंत मुद्दों पर सवाल-जवाब हुआ। साथ ही स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा और देश की सुरक्षा को लेकर भी खूब तर्क वितर्क हुआ। कार्यक्रम में सदन की कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसका मकसद यही था कि विद्यार्थियों को पता हो कि संसद में किस तरह से कार्य होता है। प्रश्नकाल कैसा होता है, पक्ष-विपक्ष की चर्चा कैसे होती है, किसकी क्या भूमिका रहती है।
स्कूल के प्रधानाचार्य कंवर सिंह नेगी ने युवा संसद के सफल क्रियान्वयन के लिए स्कूल के विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई दी।
------------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें