फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ में पूरी रात रहा ब्लैक आउट, परेशानी में रहे लोग

विज्ञापन
विद्युतीकरण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र में शनिवार रात को पूरी तरह से ब्लैक आउट रहा। बिजली न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि गौड़ा स्थित 33केवी सब स्टेशन में खराबी आ गई जिसके कारण पूरे राजगढ़ क्षेत्र की बिजली चली गई। रविवार सुबह ही बिजली आई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन रविवार दोपहर बाद फिर से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिसकी परेशानी लोगों के चेहरों पर साफ नजर आई।
विज्ञापन

बिजली विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गौड़ा में 33केवी स्टेशन में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हुई। कुछ क्षेत्रों में रात 11 बजे बिजली की आपूर्ति सुचारु कर दी गई लेकिन कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय ही बिजली की आपूर्ति की जा सकी।
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें