फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना रिलीवर चिकित्सक के दबादले पर भड़के लोग

विज्ञापन
consult doctor
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
सिविल अस्पताल ददाहू में तैनात दंत चिकित्सक डॉ. श्यामा नेगी का राजगढ़ के लिए तबादला कर दिया गया है लेकिन उनके स्थान पर अभी तक किसी रिलीवर ने ज्वाइन नहीं किया। इससे इलाके के लोग भड़क गए हैं। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही दूसरा दंत चिकित्सक अस्पताल में नहीं आया तो लोग धरना-प्रदर्शन करने को विवश हो जाएंगे।
दंत चिकित्सक डॉ. श्यामा नेगी का राजगढ़ अस्पताल में तबादला किए जाने से स्थानीय जनता में रोष गहरा गया है। डॉ. श्यामा नेगी पिछले लंबे समय से ददाहू अस्पताल में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए जानी जाती थी। उन्होंने अस्पताल की प्रभारी रहते हुए अस्पताल में बड़ा सुधार व बदलाव लाया था लेकिन उनके स्थान पर किसी दूसरे दंत चिकित्सक को यहां नहीं भेजा गया। अभी तक उन्होंने ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि यहां के लिए भेजे गए दंत चिकित्सक अपनी अडजेस्टमेंट करवाने की फिराक में है। डॉ. श्यामा के तबादले से यहां सिर्फ एक ही दंत चिकित्सक रह गया है। जिला परिषद सदस्य श्यामा ठाकुर, सतोष कपूर, ददाहू पंचायत के उपप्रधान पंकज गर्ग, निर्मला भारद्वाज, कैलाश चंद, रक्षा शर्मा, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, रजनी, कांता देवी ने बताया कि चिकित्सक का तबादला होना सरकार के अधिकार क्षेत्र में है लेकिन बिना रिलीवर के तबादला बर्दाश्त नहंीं किया जाएगा। जल्द ही यहां दूसरे चिकित्सक की व्यवस्था की जाए। अन्यथा उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा।
उधर, अस्पताल के प्रभारी डॉ. अमित गोयल ने बताया कि दंत चिकित्सक को रिलीव कर दिया गया है। अभी तक उनके स्थान पर किसी ने पदभार नहीं संभाला है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें